ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

चिकन पार्टी करते 17 साइबर क्रिमिनल को पुलिस ने दबोचा, दिल्ली की 3 बार डांसरों को भी मौके से पकड़ा

NAWADA: पटना इओयू और नवादा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर वारसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय गांव में छापेमारी की। इस दौरान से कुल 17 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। स

चिकन पार्टी करते 17 साइबर क्रिमिनल को पुलिस ने दबोचा, दिल्ली की 3 बार डांसरों को भी मौके से पकड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: पटना इओयू और नवादा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर वारसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय गांव में छापेमारी की। इस दौरान  से कुल 17 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। साइबर क्रिमिनल के पास से कई सामानों को जब्त किया गया है। इस दौरान तीन नर्तकियों को भी हिरासत में लिया गया है। सभी महिला डांसर दिल्ली की रहने वाली है।


वारसलीगंज थाने में नवादा एसपी अमरीश राहुल ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी। गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने चकवाय के कुख्यात साइबर अपराधी ज्योतिष कुमार को गिरफ्तार किया। जो अपने गिरोह के साथ अपने चाचा के निर्माणाधीन मकान में पार्टी कर रहा था। छापेमारी के दौरान मकान से पार्टी करते 17 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया ।


साइबर अपराध से संबंधित 17 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप,19 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड,एटीएम स्वैप मशीन,कस्टमर डाटा का 70 पन्ना और एक लाख 15 हजार नकद जब्त किया है। सभी गिरफ्तार साइबर अपराधी वारसलीगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। इस गिरोह का मुख्य सरगना अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वही गिरफ्तार साइबर अपराधियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें