ब्रेकिंग
मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त

नवादा में डेढ़ लाख की लूट, महिला को गोली मारकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते भागे लुटेरे

NAWADA : नवादा में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. ताजा मामला जिले के वारिसलीगंज थाना इलाके के बेलदारी ग

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

NAWADA : नवादा में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. ताजा मामला जिले के वारिसलीगंज थाना इलाके के बेलदारी गांव की है. 

जहां अपराधियों ने एक शख्स से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाग निकले. गोलीबारी में पीड़ित शख्स की बहन गंभीर रुप से घायल हो गई है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है. वहीं लूटपाट के दौरान शख्स भी घायल हो गय़ा. 

पीड़ित शख्स पथरा इंग्लिश निवासी मुद्रिका यादव ने बताया कि वे अपनी बहन के घर किसी काम के लिए गए थे. वे अपनी बहन के साथ पैसे लेकर घर से निकले. जैसे ही वे बेलदारी गांव पहुंचे अपराधियों ने फायरिंग करते हुए रुपये लूट लिए और फरार हो गए. इस दौरान एक गोली उनकी बहन को लग गई और एक अपराधी ने उनके सिर पर पत्थर दे मारा. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे पर तबतक अपराधी फरार हो गए. वहीं इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है.