ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Crime News: बिहार में चार बीघा जमीन के लिए खूनी खेल, बदमाशों ने महिला के सिर में दाग दी गोली

Bihar Crime News: नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर 60 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के बेटे ने चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के डोईया गांव में शनिवार सुबह एक महिला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 60 वर्षीय सुशीला देवी के रूप में हुई है, जिनके पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। आशंका है कि हत्या का कारण साढ़े चार बीघा जमीन को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद है।


सुशीला देवी के बेटे सोनू कुमार ने अपने चचेरे भाई नीलेश कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। बेटे के अनुसार, नीलेश ने एक दिन पहले ही जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार की सुबह जब सुशीला देवी खेत में धान रोपनी का निरीक्षण करने जा रही थीं, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


घटना की सूचना पर सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक महिला को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से चार कारतूस बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में चचेरे भाइयों समेत कुछ संदिग्धों के नाम पुलिस को बताए गए हैं और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता