ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

नालंदा में BJP नेता को मारी गोली, अपराधियों ने ताबड़तोड़ 2 लोगों मारी गोली

NALANDA : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. घंटे भर के भीतर अपराधियों ने 4 लोगों को गोली मार दी है. जिसके कारण एक बार फिर से बिहार के लॉ एंड की स्थिति पर स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. घंटे भर के भीतर अपराधियों ने 4 लोगों को गोली मार दी है. जिसके कारण एक बार फिर से बिहार के लॉ एंड की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता को गोली मार दी है. अपराधियों ने दो लोगों को निशाना बनाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात नालंदा जिले के हिलसा थाने इलाके की है. जहां भुड़कुड़ गांव में अपराधियों ने देर शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक भाजपा नेता समेत दो लोगों को गोली मार दी है. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है. दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.


दोनों व्यक्तियों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि आपसी रंजिश में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जायेगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता