ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट✦प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द✦अनंत सिंह पर कार्रवाई में किसकी सहमति थी? संजय गांधी ने बताया कैसे लिया गया फैसला✦थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट✦प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द✦अनंत सिंह पर कार्रवाई में किसकी सहमति थी? संजय गांधी ने बताया कैसे लिया गया फैसला✦थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल

नक्सलियों की मंशा पर SSB ने फेरा पानी, सुरंग में छिपाकर रखी थी विस्फोटक सामग्री

JAMUI : जमुई में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक बक्से से भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किया है. बताया जाता है कि जिले के चरकापत्थर स्थित एसएसबी जवान तथा जिला बल के जव

नक्सलियों की मंशा पर SSB ने फेरा पानी, सुरंग में छिपाकर रखी थी विस्फोटक सामग्री
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : जमुई में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक बक्से से भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किया है. बताया जाता है कि जिले के चरकापत्थर स्थित एसएसबी जवान तथा जिला बल के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ चरका पत्थर और चकाई थाना इलाके के जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया था, वहीं सुरक्षा बलों को बरमोरिया के जंगलों में एक लंबी सुरंग दिखी जहां अंदर कितने तथा पानी की भरपूर व्यवस्था की गई थी. 


वहीं सुरक्षा बलों को पता चला कि इस सुरंग का इस्तेमाल नक्सलियों द्वारा छिपकर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए किया जाता है. इसके बाद सुरक्षाबलों ने उस सुरंग की छानबीन की, जहां से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का एक बड़ा लोहे का बक्सा बरामद किया. उस बक्से में भारी मात्रा में नक्सली वर्दी, नक्सली साहित्य तथा विस्फोटक पदार्थ मिले हैं.  


बक्सा मिलने के बाद पूरे एसएसबी महकमे में हड़कंप मच गया. एसपी अभियान सुधांशु कुमार ने बताया कि नक्सलियों का झुंड नक्सली सप्ताह मनाने जुटा था और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता