ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव

नक्सल कमांडर लखन यादव को पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से थी तलाश

JAMUI : जिला पुलिस ने नक्सल कमांडर लखन यादव को गिरफ्तार किया है. गिरिडीह पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी. इस नक्सली ने गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी इलाकों में नक्सली

नक्सल कमांडर लखन यादव को पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से थी तलाश
First Bihar
2 मिनट

JAMUI :  जिला पुलिस ने नक्सल कमांडर लखन यादव को गिरफ्तार किया है. गिरिडीह पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी. इस नक्सली ने गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी इलाकों में नक्सली हिंसा की घटनाओं को अंजाम दिया था. 


जमुई और गिरिडीह के सीमांचल इलाके की कमान संभालने वाले हार्डकोर नक्सली पिंटू राणा गिरोह का सदस्य अपने आका के इशारे पर ठेकेदारों से लेवी वसूलने का काम करता रहा था. पूर्व में गिरिडीह के भेलवाघाटी हुआ चकाई थाना क्षेत्र के बोगी स्थित हाई स्कूल परिषद के पास 8 जून की देर रात्रि को 15 से 20 हथियारबंद नक्सलियों ने पांच जेसीबी ऑपरेटर व चालक के साथ मारपीट की थी. इन्होंने मोबाइल भी छीन लिया था.  विद्यालय परिसर में खड़ी तीन जेसीबी को भी आग लगाकर जला दिए थे. 


जमुई पुलिस ने जमुई के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिलगाखर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार नक्सली की पहचान लखन यादव के रूप में की गई है. पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रही है. जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि कई  घटनाओं में शामिल था, जिसकी लंबे समय से तलाश चल रही थी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता