ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बेरहमी से हत्या करने के बाद महिला के शव को जलाया, संपत्ति विवाद में वारदात को अंजाम देने की आशंका

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर संपत्ति विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच मंम जुटी है और एफएसएल टीम की सहायता ली जा रही है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र स्थित पुरानी कांटी चौक में एक महिला की हत्या कर उसके शव को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 32 वर्षीय बिंदु देवी, पति राजीव कुमार, निवासी थाना मीनापुर के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि हत्या का आरोप महिला के ससुराल पक्ष पर लगा है, जिसमें सास, ससुर, देवर और अन्य परिजन शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है।


मृतका के परिजनों का आरोप है कि बिंदु देवी की हत्या कर उसके शव को जलाया गया है। उन्होंने कांटी थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि मृतका का अपने ससुराल वालों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण उसकी हत्या की गई।


परिजनों के अनुसार, मृतका के पति राजीव कुमार ने विवाद के कारण कांटी बाजार में एक किराए के मकान में डेरा ले रखा था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग वहां पहुंचे, हत्या की, फिर शव को ससुराल ले जाकर जला दिया और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।


पुलिस के अनुसार, मृतका अपने पति के साथ कांटी बाजार के पास किराए के मकान में रहती थी। हत्या के मामले में देवर, सास, ससुर और मकान मालिक को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और एफएसएल टीम की मदद भी ली जा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता