ब्रेकिंग
BJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैन

रेड लाइट एरिया में महिला डांसर की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के चतुर्भुज स्थान स्थित शुक्ला रोड में एक 20 वर्षीय महिला डांसर का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चतुर्भुज स्थान शुक्ला रोड स्थित एक मकान में नर्तकी का फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 



घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस के साथ टाउन SDPO 1 सुरेश कुमार भी पहुंचे। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया। मृतिका की पहचान 20 वर्षीय सारिका पाल उर्फ़ मुस्कान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं। 



स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले करीब 6 वर्षों से मुज़फ्फरपुर के शुक्ला रोड में किराया पर कमरा लेकर रह रही थी। ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले किरदार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे जब मुस्कान की आवाज़ नहीं सुनी, तो उसके रूम में जाकर देखा तो दरवाजा बंद था। 




दरवाजा खोलने पर देखा गया कि मुस्कान फंदे से लड़की हुई थी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई हैं। पूरे मामले को लेकर टाउन SDPO 1 सुरेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- राजन कुमार, मुजफ्फरपुर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता