ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: आबरू बचाने की गुहार नहीं सुनी पुलिस, घर लौटते ही 9वीं की छात्रा ने किया सुसाइड; इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने आबरू बचाने की गुहार नहीं सुनी तो थाने से लौटते ही आहत नौंवी की छात्रा ने आत्महत्या कर ली.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने आबरू बचाने की गुहार नहीं सुनी तो थाने से लौटते ही आहत नौंवी की छात्रा ने सोमवार को घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। यह घटना मुजफ्फरपुर जिले में पारू थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


वारदात के बाद ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस के खिलाफ भड़क उठा और सड़क पर आग जलाकर जाम लगा दिया।इसका वीडियो वायरल होने पर सरैया एसडीपीओ चंदन कुमार ने मामले की जांच करने का आश्वासन देकर जाम हटवाया और छात्रा की मां का भी बयान दर्ज किया।


प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपित युवक छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता था। छात्रा की मां ने एसडपीओ को बताया कि गांव का ही एक युवक बेटी से छेड़खानी करता था। चार माह पहले उसके परिजनों से शिकायत भी की थी। सोमवार को बेटी साइकिल से स्कूल जा रही थी। युवक ने बेटी को घेरकर जबरन बाइक पर बैठा लिया।


बसैठा बाजार पर सड़क पर भीड़ के कारण उसने बाइक रोकी। बेटी के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। बेटी ने लोगों को आपबीती बताई तो लोगों ने युवक को मारपीट कर छोड़ दिया। इसके बाद छात्रा अपनी मां के साथ थाने गई। लेकिन, पुलिस कर्मियों ने बड़ा बाबू के नहीं होने की बात कहकर आवेदन लेकर घर जाने को कहा। उसकी मां ने कहा कि पुलिस की असंवेदनशीलता से आहत बेटी ने अपनी आबरू की रक्षा के लिए मौत को गले लगा लिया।


छात्रा की आत्महत्या के बाद ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन के वायरल वीडियो में पुलिस पर उठाए गए सवाल पर पारू के थानेदार मोनू कुमार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने जवाब दिया कि छात्रा की मां के द्वारा थाने में दिए गए आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रभारी एसएसपी सह सिटी एसपी ने कहा कि घटना की पूरी जांच के लिए ग्रामीण एसपी से कहा गया है। यदि पुलिस के स्तर से चूक हुई होगी तो निश्चित रूप से ग्रामीण एसपी की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जायेगी।