ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

यूट्यूब देखकर पटाखा के बारूद से बम बना रहे थे बच्चे, ब्लास्ट में 5 बच्चे घायल

MUZAFFARPUR: यूट्यूब देखकर पटाखा के बारुद को निकालकर उसमें माचिस की तिल्ली डालकर बम बनाने के चक्कर में पांच बच्चे घायल हो गये। घटना मुजफ्फरपुर की है जहां बीच खेत में धमाका हुआ। गाय

यूट्यूब देखकर पटाखा के बारूद से बम बना रहे थे बच्चे, ब्लास्ट में 5 बच्चे घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: यूट्यूब देखकर पटाखा के बारुद को निकालकर उसमें माचिस की तिल्ली डालकर बम बनाने के चक्कर में पांच बच्चे घायल हो गये। घटना मुजफ्फरपुर की है जहां बीच खेत में धमाका हुआ। गायघाट में ब्लास्ट से पांच बच्चे झुलस गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।


घटना बोआरीडीह पंचायत के मुनी कल्याणा गांव की है जहां यूट्यूब देखकर पटाखा से बम बनाने के दौरान ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई। वही इस घटना में 5 बच्चे बुरी तरह झुलस गए। पूरे मामले पर गायघाट पीएचसी प्रभारी दीप नारायण दीपक ने बताया कि पांच बच्चे झुलस गये हैं सभी को पीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। 


वही मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि गायघाट थाना क्षेत्र में पांच बच्चे यूट्यूब देखकर पटाखे के बारूद को निकालकर उसमें माचिस की तिल्ली रखकर बम बनाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान बारूद ब्लास्ट होने से पांचों बच्चे झुलस गये। फिलहाल सभी बच्चे आंशिक रूप से जख्मी है। उनका गायघाट पीएससी में इलाज चल रहा है।

टैग्स