ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

मुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोप

मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में 85 वर्षीय शांति देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों ने बेटे और बहू पर मारपीट, प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 85 साल की बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। मृतका की पहचान मुसहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रहलादपुर गांव निवासी शांति देवी के रुप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बुजुर्ग महिला की उसके बेटे और बहू ने मारपीट कर हत्या कर दी है। ग्रामीणों ने बेटे-बहू पर शांति देवी को प्रताड़ित किये जाने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है। 


ग्रामीणों ने बताया कि घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे की है। लेकिन सूचना दिए जाने के बावजूद मुसहरी थाने की पुलिस काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर मामले को दबाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।


बाद में शाम करीब चार बजे ग्रामीणों ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। ग्रामीणों का आरोप है कि मृतका का बेटा मधुसूदन शाही और उसकी पत्नी लंबे समय से शांति देवी को प्रताड़ित कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध महिला को कई दिनों तक खाना भी बेटे और बहू नहीं देते थे। गांव वालों से भोजन मांगकर अपना गुजारा शांति देवी किया करती थीं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि शांति देवी ने कई बार स्थानीय मुखिया और सरपंच से न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन उनकी शिकायतों को सभी ने अनसुना कर दिया। 


बेटे ने आरोपों को बताया गलत

मृतका के बेटे मधुसूदन शाही ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि रविवार को सास और बहू के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला बढ़ गया। हालांकि, उन्होंने अपनी मां की मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। फिलहाल, महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। 


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची थी और शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। सोशल मीडिया पर मौत को लेकर विभिन्न तरह के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।