ब्रेकिंग
ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार

Muzaffarpur Crime News: शराबबंदी वाले बिहार में 12 करोड़ की कोकीन जब्त, एक्सप्रेस ट्रेन का कोच अटेंडेंट निकला नशे का सौदागर

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में मौर्य एक्सप्रेस से भारी मात्रा में कोकीन को बरामद किया गया है। इस ट्रेन का कोच अटेंडेंट ही कोकीन की तस्करी करते पकड़ा गया है। बरामद कोकीन की अंतरराष्ट्र

Muzaffarpur Crime News: शराबबंदी वाले बिहार में 12 करोड़ की कोकीन जब्त, एक्सप्रेस ट्रेन का कोच अटेंडेंट निकला नशे का सौदागर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में मौर्य एक्सप्रेस से भारी मात्रा में कोकीन को बरामद किया गया है। इस ट्रेन का कोच अटेंडेंट ही कोकीन की तस्करी करते पकड़ा गया है। बरामद कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 करोड़ रुपए आंकी गई है। गुप्त सूचना के आधार पर राजकीय रेल थाना की टीम ने यह कार्रवाई की है।


दरअसल, मुजफ्फरपुर के राजकीय रेल थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 15027 मौर्य एक्सप्रेस से कोकीन की खेप भेजी जा रही है। जिसके बाद रेल पुलिस ने ट्रेन में छापेमारी शुरू की और इसी दौरान यह सफलता हाथ लगी है। गिरफ्त में आया तस्कर आरा के तरारी का रहने वाला धनंजय कुमार है।


रेल पुलिस ने शुरुआती पूछताछ के बाद आरोपी को सोनपुर स्थित रेल कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मौर्य एक्सप्रेस के ए वन कोच से करोड़ों की कोकीन के साथ साथ शराब मिलने के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।


बता दें कि हाल ही में गुजरात में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा दिल्ली और गुजरात पुलिस ने किया था। 500 किलो से ज्यादा कोकीन बरामद की गयी थी। जिसकी कीमत 5 हजार करोड़ रूपये बतायी जा रही थी। दिल्ली और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हासिल हुई थी।