ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में चल रहा था साइबर ठगी का बड़ा खेल, निशाने पर थे ब्रिटेन के लोग; पुलिस की दबिश में पकड़ा गया मास्टरमाइंडBihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखमुजफ्फरपुर में चल रहा था साइबर ठगी का बड़ा खेल, निशाने पर थे ब्रिटेन के लोग; पुलिस की दबिश में पकड़ा गया मास्टरमाइंडBihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीख

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा: चोरी की बाइक के पार्ट्स से तैयार करते थे अलग बाइक

मुजफ्फरपुर पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 7 चोरी की बाइक बरामद की। गिरोह के नेपाल कनेक्शन की जांच जारी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में सक्रिय अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए अलग-अलग कार्रवाई में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरोह के तार नेपाल तक जुड़े होने की भी आशंका जताई जा रही है।


ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि 14 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट थाना क्षेत्र के कमरथु गांव में छापेमारी कर राम कुमार को चोरी की 2 बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर सहयोगी अर्जुन कुमार को भी 3 चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया। इसके अलावा जारंग मलटोली में छापेमारी कर एक अन्य आरोपी के घर से 1 बाइक बरामद की गई।


पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद मोटरसाइकिलों के इंजन नंबर अन्य थानों में दर्ज चोरी के मामलों से जुड़े हैं। गिरोह के सदस्य बाइक चोरी कर उसके चेसिस और इंजन नंबर से छेड़छाड़ कर देते थे और फिर पार्ट्स अलग-अलग कर अवैध तरीके से बेच देते थे।


वहीं, दूसरी कार्रवाई में टाउन एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में झपहां चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें रामदास, मिथिलेश कुमार और सुबोध शाह शामिल हैं, जो सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से भी एक चोरी की बाइक बरामद हुई, जिसका चेसिस नंबर और नंबर प्लेट हटाया गया था।


पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह मुजफ्फरपुर समेत विभिन्न जिलों में बाइक चोरी कर उन्हें सीतामढ़ी ले जाकर ठिकाने लगाता था। पुलिस को इनका नेपाल कनेक्शन भी मिला है, जहां चोरी की बाइक खपाने की आशंका है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी है।

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा: चोरी की बाइक के पार्ट्स से तैयार करते थे अलग बाइक