ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Crime News: खिड़की से घुसे तीन बदमाश, BA छात्रा की गला रेतकर कर दी हत्या

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां बीए की छात्रा की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दिया गया है। घटना मुजफ्फरपुर जिले में मीनापुर के बहबल बाजार में की है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां बीए की छात्रा की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दिया गया है। घटना मुजफ्फरपुर जिले में मीनापुर के बहबल बाजार में की है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने घर में घुसकर स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा तन्नू कुमारी (22) की गला रेत कर हत्या कर दी है।


जानकारी के मुताबिक, तन्नू अपने कमरे में सोई हुई थी उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, छात्रा पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना के डोलमा गांव की रहनेवाली थी। पढ़ाई के सिलसिले में मां के साथ मीनापुर में किराये के मकान में रह रही थी। तन्नू के पिता भरत प्रसाद डोलमा में रहते हैं।


घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर घटना की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 


जांच के दौरान पता चला कि खड़की में ग्रिल नहीं था। अपराधी खिड़की का शीशा तोड़कर घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। तन्नू के मौत के बाद अपराधी फरार हो गए। वहीं, जांच में एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य को जुटाया है, जिसमें बताया जा रहा है कि घर में घुसे दो बददमाश दुबले-पतले थे। उनका एक साथी बाहर खड़ा था।