ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस

मुंगेर एसपी ने 27 दारोगा को किया सस्पेंड, काम में लापरवाही बरतने का आरोप

MUNGER: ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुंगेर एसपी का ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने एक साथ 27 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों निलंबित कर दिया है। एसपी

मुंगेर एसपी ने 27 दारोगा को किया सस्पेंड, काम में लापरवाही बरतने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुंगेर एसपी का ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने एक साथ 27 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया की सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है।


लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी थी लेकिन ये लोग अपनी ड्यूटी वाले स्थान पर नहीं गये जिसके बाद मुंगेर एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी को राजगीर पुलिस अकादमी मुंगेर भेजा गया था। मुंगेर में तैनाती के बाद इन सभी ड्यूटी छठ पूजा में विभिन्न इलाकों में लगाई गई थी लेकिन किसी ने वहां अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करायी। कार्य में लापरवाही बरतने पर मुंगेर एसपी को एक्शन लेना पड़ गया। 


बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर राजगीर बिहार पुलिस अकादमी प्रशिक्षण के बाद 39 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक को महापर्व छठ के पावन मौके पर विधि-व्यवस्था का बनाए रखने के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए मुंगेर जिला में प्रतिनियुक्त किया गया था। सभी पीएसआई 16 नवम्बर को मुंगेर पहुंचे और  पुलिस केन्द्र, मुंगेर में योगदान किये। 


योगदान करने वाले सभी प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक को छठ पूजा में विभिन्न थाना / ओ0पी0 में प्रतिनियुक्त किया गया लेकिन 39 पीएसआई में से 27 पीएसआई ने संबंधित थाना / ओ0पी0 में योगदान ही नहीं किया। जिसे लेकर मुंगेर एसपी ने छठ पर्व जैसे महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण ड्यूटी में ससमय अपने कर्त्तव्य पर योगदान नहीं करने के आरोप में कुल 27 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया की सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है।