ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

Munger News: बिस्किट फैक्ट्री से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

MUNGER: मुंगेर के हवेली खड़गपुर में बंद पड़े बिस्किट फैक्ट्री में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे म

Munger News: बिस्किट फैक्ट्री से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर के हवेली खड़गपुर में बंद पड़े बिस्किट फैक्ट्री में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। घटना हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के पुरानी चौक स्थित बंद पड़े बिस्किट फैक्ट्री की है जहां संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। 


मृतक की पहचान खड़गपुर नगर थाना क्षेत्र के साहू टोला गांव निवासी गुड्डू साह के 16 वर्षीय पुत्र राज साह के रूप में हुई है जो ई-रिक्शा चलाने का काम करता था। सोमवार की शाम वह घर से निकला था लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। सुबह में परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। मंगलवार की शाम गांव के कुछ युवक जब फैक्ट्री के पास पहुंचे तो देखा कि किसी का पैर दिखाई दे रहा है। इस बात की सूचना युवकों ने ग्रामीणों को दी।


 ग्रामीणों ने खड़गपुर थाना पुलिस को बंद फैक्ट्री में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी दी। वहीं इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बंद फैक्ट्री में शव मिलने की जानकारी पर क्षेत्र के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि युवक ने विषैला पदार्थ का सेवन किया होगा। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतक के पिता के मुताबिक उनके परिवार की किसी से रंजिश नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही इस घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।