ब्रेकिंग
बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन का जन्मदिन, सभी कॉलेजों में गूंजीं बधाइयां✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन का जन्मदिन, सभी कॉलेजों में गूंजीं बधाइयां

मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाने के उपकरण के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

MUNGER: मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया। हथियार बनाने के उपकरण के साथ तीन हथियार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर इन हथियार तस्कर

मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाने के उपकरण के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया। हथियार बनाने के उपकरण के साथ तीन हथियार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर इन हथियार तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहली दियारा में पुलिस ने छापेमारी की और मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। 


हथियार तस्करी और निर्माण का पुराना नाता मुंगेर से है इस पर कार्रवाई आए दिन की जाती है। पुलिस लगातार छापेमारी कर हथियार तस्करों को पकड़ भी रही है। लेकिन मुंगेर के माथे से यह बदनुमा दाग मिटने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला में मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गंगा पार मोहली दिलारा की है जहां पुलिस ने छापेमारी कर झाड़ियों में छिपकर चलाए जा रहे मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। 


जहां से पुलिस ने हथियार बनाने वाले तीन लोगों को एक अर्धनिर्मित पिस्टल, दो बेस मशीन, 4 कारतूस,1 मैगजीन और हथियार बनाने के कई उपकरणों के साथ पकड़ा है। मुंगेर प्रशिक्षु एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया की मुंगेर पुलिस लगातार हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर इलाके में विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। 


इसी क्रम में आज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिस जमीन पर हथियार बनाया जा रहा था वह जमीन एक सफेदपोश की है। उसे भी इस केस में नामजद बनाया गया है। पुलिस अब हथियार निर्माताओं और तस्करों के आर्थिक रीढ़ पर चोट करेगी। हथियार का निर्माण जहां हो रहा था उस मकान को सीज किया जाएगा। हथियार तस्करी के माध्यम से अर्जित संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा।