ब्रेकिंग
Bihar News: सात फेरे के बाद सलामी के रुपयों ने बिगाड़ दिया खेल! नोट नहीं गिन पाया दूल्हा तो दुल्हन ने कहा- ससुराल नहीं जाएंगे, बिना दुल्हन लौटी बारात✦संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य✦Bihar News : छह साल के मासूम की मौत के बाद अररिया में भड़का ऐसा गुस्सा, पुलिस पर पथराव और डायल 112 समेत 3 गाड़ियां फूंकीं✦BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦Bihar News: सात फेरे के बाद सलामी के रुपयों ने बिगाड़ दिया खेल! नोट नहीं गिन पाया दूल्हा तो दुल्हन ने कहा- ससुराल नहीं जाएंगे, बिना दुल्हन लौटी बारात✦संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य✦Bihar News : छह साल के मासूम की मौत के बाद अररिया में भड़का ऐसा गुस्सा, पुलिस पर पथराव और डायल 112 समेत 3 गाड़ियां फूंकीं✦BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मोतिहारी में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार और कारतूस के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने पांच अपराधियों को 6 देसी पिस्टल और 73 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मिनी गन फैक्ट्री में इस्तेमाल

मोतिहारी में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार और कारतूस के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने पांच अपराधियों को 6 देसी पिस्टल और 73 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मिनी गन फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाले उपकरण को भी बरामद किया गया है।


मोतिहारी पुलिस नगर थाना इलाके में वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान तीन युवक को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चाकू और ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद किया गया। जिससे पूछताछ की गयी। इस दौरान दोनों ने बताया कि कोटवा,गोविंदगंज और चकिया इलाके में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। जहां देसी पिस्टल, कारतूस और अवैध हथियार बनाया जाता है। 


दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। इस बात की जानकारी मोतिहारी के अपर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने दी है। बताया कि मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया है और इस दौरान पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यहां से बने हथियार को ये लोग दूसरे जिलों में सप्लाई करते थे। इस गोरखधंधे में कौन-कौन लोग शामिल है इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।