ब्रेकिंग
संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य✦Bihar News : छह साल के मासूम की मौत के बाद अररिया में भड़का ऐसा गुस्सा, पुलिस पर पथराव और डायल 112 समेत 3 गाड़ियां फूंकीं✦BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट ✦संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य✦Bihar News : छह साल के मासूम की मौत के बाद अररिया में भड़का ऐसा गुस्सा, पुलिस पर पथराव और डायल 112 समेत 3 गाड़ियां फूंकीं✦BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट

मोतिहारी में मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप, गांव के 6 मनचलों ने घटना को दिया अंजाम, वीडियो वायरल होने के बाद 3 गिरफ्तार

MOTIHARI: मोतिहारी में एक मासूम बच्ची से गांव के 6 दोस्तों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। छह दोस्तों ने मिलकर मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान वीडिय

मोतिहारी में मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप, गांव के 6 मनचलों ने घटना को दिया अंजाम, वीडियो वायरल होने के बाद 3 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में एक मासूम बच्ची से गांव के 6 दोस्तों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। छह दोस्तों ने मिलकर मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान वीडियो भी बनाया गया जिसे बाद में सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पीड़िता के पिता ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। 


केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना बिजधरी ओपी क्षेत्र का है। घटना 4 सितंबर की है जब बच्ची अपने घर से किसी काम के लिए खेत की ओर गई थी। जहां गांव के ही छह मनचंलों ने उसके साथ गैंग रेप किया। इस घटना को लोकलाज के कारण दबा दिया गया था। लेकिन गैंगरेप का वीडियो आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


जिसके बाद पीड़िता के पिता ने सभी छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बिजधरी थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन को महिला थाना भेज दिया गया है। महिला थानाध्यक्ष कृतिका फिलहाल मामले की जांच कर रही है।