ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

Bihar Crime News: बिहार में पूर्व नक्सली की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका

Bihar Crime News: मोतिहारी में पूर्व नक्सली भून्ना मियां की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पहले गोली मारी गई, फिर गला रेतकर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। 85 बीघा जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पूर्व नक्सली भून्ना मियां की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा हाई स्कूल के पास की है। मृतक की पहचान पिपरा गांव निवासी 45 वर्षीय भून्ना मियां के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, भून्ना मियां पर इससे पहले भी जानलेवा हमला हो चुका था। पिछले वर्ष 25 अक्टूबर को मोतिहारी से घर लौटते समय छौड़ादानो थाना क्षेत्र में उन्हें बदमाशों ने गोली मार दी थी, जो उनकी पीठ में लगी थी। करीब एक महीने के इलाज के बाद वे बच गए थे। लेकिन इस बार अपराधियों ने पहले गोली मारी और फिर गला रेतकर उनकी हत्या कर दी।


मृतक के बड़े भाई नूर आलम ने बताया कि सुबह भून्ना मियां तालाब में पाली गई मछलियों को दाना डालने जा रहे थे। इसी दौरान स्कूल के पास स्थित राजेंद्र पासवान के घर में पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। पहले गोली मारी और फिर गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। 


ग्रामीणों की सूचना पर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक भून्ना मियां की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के अनुसार, दरपा थाना क्षेत्र के हरेंद्र सिंह की 85 बीघा जमीन पर नक्सलियों की नजर लंबे समय से थी। भून्ना मियां उस जमीन की देखरेख कर रहे थे।


बताया जा रहा है कि इसी जमीन विवाद के कारण पूर्व में भी उन पर हमला हुआ था और अब उसी विवाद के चलते उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। रक्सौल के एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता