ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Mokama Dularchand Murder Case: मोकामा में दुलारचंद हत्याकांड में पुलिस ने अबतक क्या की कार्रवाई? पटना SSP ने दिया जवाब

Mokama Dularchand Murder Case: मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड पर पटना एसएसपी कार्तिकेय एस शर्मा ने कहा इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। दो थानेदारों को सस्पेंड किया गया है, साथ ही पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की है।

Mokama Dularchand Murder Case
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Mokama Dularchand Murder Case: मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड पर पुलिस का बयान आया है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय एस शर्मा ने बताया कि इस मामले में अबतक कुल चार एफआईआर दर्ज किए गए हैं। दोनों उम्मीदवारों और पुलिस के द्वारा केस दर्ज कराए गए हैं। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके अलावा पोस्टमार्टम के लिए डेड बॉडी को ले जाने के दौरान पथराव की जो घटना हुई थी, उसको लेकर भी एक एफआईआर दर्ज हुआ है।


उन्होंने बताया कि इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कई लोगों से पूछताछ चल रही है। फिलहाल इलाके में हालात सामान्य हैं। जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। छाती और फेफड़े में चोट के कारण दुलारचंद यादव की मौत हुई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है। जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी इसके बारे में बताया जाएगा।


वहीं दुलारचंद यादव के पोते द्वारा धमकी दिए जाने पर एसएसपी ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून को हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। घटना को लेकर कई तरह के वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी कि घटना कैसे हुई है।


एसएसपी ने लोगों और सोशल मीडिया चैनल से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। पुराने वीडियो को भी तोड़ मड़ोड़कर पेश किया जा रहा है। जांच के बाद बातें कुछ और ही निकलकर सामने आ रही है। हमारी टीमें वहां पर लगी हुई हैं। मामले में लापरवाही बरतने वाले दो थानेदारों को सस्पेंड किया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता