ब्रेकिंग
EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन

रिंटू सिंह हत्याकांड : मंत्री लेसी सिंह के भतीजे अटिया की तलाश में यूपी तक छापेमारी

PATNA : पूर्णिया में पूर्व जिला पार्षद विश्वजीत सिंह और रिंटू सिंह की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी आशीष कुमार सिंह उर्फ अटिया की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। हत्या कि 5 द

रिंटू सिंह हत्याकांड : मंत्री लेसी सिंह के भतीजे अटिया की तलाश में यूपी तक छापेमारी
Editor
2 मिनट

PATNA : पूर्णिया में पूर्व जिला पार्षद विश्वजीत सिंह और रिंटू सिंह की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी आशीष कुमार सिंह उर्फ अटिया की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। हत्या कि 5 दिन गुजर जाने के बावजूद पुलिस अब तक मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। उधर पुलिस के सूत्रों के मुताबिक अटिया की गिरफ्तारी के लिए बिहार के कई जिलों के साथ-साथ यूपी में भी छापेमारी की जा रही है। पुलिस की टीम ने पटना से लेकर यूपीए के कई ठिकानों पर छापेमारी की है लेकिन अटिया अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। 


टेक्निकल सेल की तरफ से लगातार आशीष सिंह के मोबाइल का लोकेशन लिया जा रहा था। सूत्रों की मानें तो घटना के 24 घंटे बाद मुख्य अभियुक्त आशीष सिंह उर्फ अटिया ने मोबाइल का उपयोग करना बंद कर दिया है। टेक्निकल सेल की टीम को पटना, भागलपुर और उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर का संदिग्ध मोबाइल नंबर पर आशीष सिंह के बातचीत करने का सुराग हाथ लगा है। जिसके बाद पुलिस की टीम टेक्निकल सेल की टीम के द्वारा लगातार आशीष सिंह के मोबाइल का लोकेशन लिया जा रहा था। हत्याकांड के दूसरे नामजद अभियुक्तों के कुछ रिश्तेदार उत्तर प्रदेश में हैं लिए आशंका जताई जा रही है कि अटिया ने यहीं पर कहीं ठिकाना बनाया हुआ होगा। 


उधर रिंटू सिंह के परिवार वाले लगातार मंत्री लेसी सिंह के ऊपर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि मंत्री की संलिप्तता इस मामले में सीधी है लेकिन सरकार उन्हें बचा रही है। रिंटू सिंह की पत्नी ने कहा है कि बिहार सरकार पर हम कैसे भरोसा करें क्योंकि सरकार में बैठी मंत्री ने ही रिंटू सिंह की हत्या की साजिश रची।