ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

निजी बैक के स्टाफ से दिनदहाड़े लूटपाट, बाइक भी लेकर भागे बदमाश; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के कांटी में मंगलवार को हथियार के बल पर निजी बैंकिंग कर्मी से करीब 1.30 लाख रुपये और बाइक लूट ली गई। वारदात के बाद पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के कांटी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-24 स्थित कांटी थर्मल पावर प्लांट से प्रखंड चौक जाने वाले मार्ग में रातल मैदान के समीप मंगलवार को दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने एक निजी बैंकिंग के कर्मी को हथियार के बल पर करीब 1 लाख 30 हजार रुपये लूट लिए एवं कर्मी की बाइक भी अपने साथ लेकर फरार हो गए।



घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना उपरांत एसडीपीओ पश्चमी वन सुचित्रा कुमारी भी घटनास्थल पर पहुंचीं और निजी बैंक कर्मी अमित कुमार से पूरी घटना की जानकारी ली। 



एसडीपीओ पश्चमी सुचित्रा कुमारी ने मौके पर उपस्थित कांटी थानेदार रविकांत पाठक समेत कांटी पुलिस के अन्य अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।  पीड़ित अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि 2 से 3 अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर इस घटना को अंजाम दिया और लाखों रुपये व बाइक समेत टैब व अन्य सामान लेकर फरार हो गए।



वही, कांटी पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है जिससे इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा सके। एसडीपीओ पश्चमी सुचित्रा कुमारी ने कहा की इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर बड़ी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी एवं इस मामले में बहुत जल्द सफलता मिलेगी। इधर, कांटी पुलिस ने क्षेत्र में कई जगह सघन चेकिंग अभियान भी चलाया।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता