ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Madhubani Crime News: एंबुलेंस से आए चोरों जमकर मचाया उत्पात, ATM काट कर ले उड़े लाखों रुपए; थाने में सोती रह गई सुशासन की पुलिस

MADHUBANI: मधुबनी में शातिर चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है। चोरों ने देर रात शहर के अतिव्यस्तम इलाके कोतवाली चौक पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को अपना निशाना बनाया। चोरों ने गैस

Madhubani Crime News: एंबुलेंस से आए चोरों जमकर मचाया उत्पात, ATM काट कर ले उड़े लाखों रुपए; थाने में सोती रह गई सुशासन की पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में शातिर चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है। चोरों ने देर रात शहर के अतिव्यस्तम इलाके कोतवाली चौक पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को अपना निशाना बनाया। चोरों ने गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काट दिया और उसमें रखे लाखों रुपए चुराकर फरार हो गए।


दरअसल, यह घटना नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक की है। बताया जा रहा है कि पांच की संख्या में अपराधी एंबुलेंस पर सवार होकर आइसीआइसीआइ बैंक के एटीएम पहुंचे और एटीएम तोड़कर लाखों रुपए लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पाते ही नगर थाना इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की।


मौके पर सदर डीएसपी राजीव कुमार भी पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। बीच शहर में हुए इस वारदात के बाद इलाके के लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। 

रिपोर्ट- कुमार गौरव