ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट✦प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द✦अनंत सिंह पर कार्रवाई में किसकी सहमति थी? संजय गांधी ने बताया कैसे लिया गया फैसला✦थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट✦प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द✦अनंत सिंह पर कार्रवाई में किसकी सहमति थी? संजय गांधी ने बताया कैसे लिया गया फैसला✦थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल

मधेपुरा में चोरों का आतंक, दुकान सहित पांच घरों में की चोरी

MADHEPURA : मधेपुरा में चोरों ने शहर के अलग-अलग जगहों पर पांच दुकान सहित घरों को अपना निशाना बनाया. जिसमें नगद सहित लाखों का सामान चोर अपने साथ ले गए. आपको बता दें कि चोरों ने व्या

मधेपुरा में चोरों का आतंक, दुकान सहित पांच घरों में की चोरी
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA : मधेपुरा में चोरों ने शहर के अलग-अलग जगहों पर पांच दुकान सहित घरों को अपना निशाना बनाया. जिसमें नगद सहित लाखों का सामान चोर अपने साथ ले गए. आपको बता दें कि चोरों ने व्यापार संघ के उपाध्यक्ष के दुकान से 75 हजार नगद सहित अन्य कई सामान पर अपना हाथ साफ किया. मामले में एसपी योगेंद्र कुमार घटना स्थल पहुंचकर जानकारी ली. 


चोरी की इस घटना में शामिल चोरों की खोज के लिए श्वान दस्ता भी मंगाया गया. श्वान दस्ता के आने के बाद घटना स्थल के विभिन्न जगहों से पुलिस को कई सुराग भी मिले. एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया है. सभी घटना स्थल के अगल बगल लगे सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है. टेक्निकल सेल के अलावे श्वान दस्ता ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है. 


चोरी की घटना में शामिल अपराधी के लिए छापेमारी की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार शहर के बस स्टैंड से मस्जिद चौक जाने वाली सड़क में व्यापार संघ के उपाध्यक्ष आनंद प्रणासुखका के दुकान आनंद टेक्सटाइल में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. चोर सीढ़ी से छत पर चढ़कर दुकान के चदरा को तोड़कर अंदर घुसे. दुकान से नगदी सहित लाखों के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. 


दूसरी ओर शहर के वार्ड नंबर 3 में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया. जिसमें नगदी, मोबाइल और अन्य सामान भी चोर अपने साथ ले गए. बता दें कि एक ही दिन चोरों ने शहर के 5 अलग-अलग जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिससे लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shahnawaz

FirstBihar संवाददाता