ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

मासूम से हैवानियत करने वाले मौलाना को उम्रकैद की सजा, मदरसा में बच्ची के साथ करता था गंदा काम

SIMDEGA: खबर झारखंड के सिमडेगा से आ रही है, जहां आठ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले मौलाना को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी मौलाना के ऊप

मासूम से हैवानियत करने वाले मौलाना को उम्रकैद की सजा, मदरसा में बच्ची के साथ करता था गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIMDEGA: खबर झारखंड के सिमडेगा से आ रही है, जहां आठ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले मौलाना को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी मौलाना के ऊपर 60 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। एडीजे आशा देवी भट्ट की अदालत में शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया।


दरअसल, घटना साल 2022 के 12 दिसंबर की है। 8 साल की पीड़ित बच्ची पढ़ने के लिए कोलेबिरा के एक मदरसे में पहुंची थी। पढ़ाई के बाद मदरसे के मौलाना अमानुल्ला अंसारी उर्फ अमीन ने बाकी बच्चों को उनके घर भेज दिया और बच्ची को मदरसे में रोके रखा। जब सभी बच्चे अपने अपने घर चले गए तब बच्ची के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसे धमकी भी दी की उसे और उसके पूरे परिवार को जिन्न से खत्म करवा देगा।


डरी सहमी बच्ची अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौलाना की हैवानियत सामने आने के बाद पीड़िता के परिजनों ने कोलेबिरा थाने में मौलाना के खिलाफ केस दर्ज कराया। पलामू के पांकी का रहने वाला मौलाना वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने आरोपी मौलाना को लोहरदगा जिले के कुडू़ से गिरफ्तार कर लिया। मामला कोर्ट पहुंचा और अदालत ने मौलाना को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।