ब्रेकिंग
BPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएं

लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली, 50 हजार रुपये लूटकर भागे अपराधी

BHAGALPUR: बिहार में एक बार फिर अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। एक के बाद एक लूट, हत्या, गोलीबारी, रेप जैसी आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। इस बार अपराधियों ने भागलपुर में अ

लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली, 50 हजार रुपये लूटकर भागे अपराधी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में एक बार फिर अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। एक के बाद एक लूट, हत्या, गोलीबारी, रेप जैसी आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। इस बार अपराधियों ने भागलपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। भागलपुर में एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये लूटने के बाद अपराधियों ने गोली मार दी है। बाएं पैर में गोली लगी है। घायल विजय राय को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची विश्वविद्यालय थाना पुलिस और सिटी एएसपी शुभम आर्या ने मामले की छानबीन शुरू की। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कबीरपुर के पास एनएच-80 का है। बताया जाता है कि भीखनपुर निवासी विजय राय पंतजलि कंपनी में काम करता था और शाम को करीब पौने सात बजे पैसे कलेक्शन कर नाथनगर इलाके से घर लौट रहा था।


तभी सुनसान इलाका पाकर दो बदमाशों ने उसे धक्का दे दिया और पास रखे 50 हजार रुपये लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने विजय राय को गोली मार दी। गोली लगने के बाद विजय सड़क पर ही गिर पड़ा। जिसके बाद अपराधी कैश लूटकर फरार हो गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता