ब्रेकिंग
अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन का जन्मदिन, सभी कॉलेजों में गूंजीं बधाइयां✦बिहार में अब सुधा बूथ की तर्ज पर काउंटर से मिलेंगी ताजी मछलियां, 10.56 करोड़ की लागत से खुलेंगे 100 आधुनिक कियोस्क✦दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, 200 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी लेकर फरार हुए बदमाश, मौके से 8 खोखे बरामद✦RJD विधायक के ममेरे भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी जाते वक्त बदमाशों ने रास्ते में बरसाईं गोलियां✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन का जन्मदिन, सभी कॉलेजों में गूंजीं बधाइयां✦बिहार में अब सुधा बूथ की तर्ज पर काउंटर से मिलेंगी ताजी मछलियां, 10.56 करोड़ की लागत से खुलेंगे 100 आधुनिक कियोस्क✦दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, 200 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी लेकर फरार हुए बदमाश, मौके से 8 खोखे बरामद✦RJD विधायक के ममेरे भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी जाते वक्त बदमाशों ने रास्ते में बरसाईं गोलियां

लोगों से ठगी करने वाली पंजाब की महिला इंडो-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार, नेपाल भागने के फिराक में थी शालिका

MOTIHARI: इमीग्रेशन क्लीयरेंस में फ्रॉड करने वाली पंजाब की महिला को पकड़ा गया है। जो पुलिस को चकमा देकर रक्सौल के रास्ते नेपाल भागने के फिराक में थी। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेजा

लोगों से ठगी करने वाली पंजाब की महिला इंडो-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार, नेपाल भागने के फिराक में थी शालिका
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: इमीग्रेशन क्लीयरेंस में फ्रॉड करने वाली पंजाब की महिला को पकड़ा गया है। जो पुलिस को चकमा देकर रक्सौल के रास्ते नेपाल भागने के फिराक में थी। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेजा गया है। कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रक्सौल के रास्ते नेपाल भागने का प्रयास कर रही पंजाब की वांटेड महिला को रक्सौल के इमीग्रेशन ने पकड़ा है। बाद में महिला को आगे की कार्रवाई के लिए हरैया थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। 


रक्सौल के रास्ते बीरगंज जाने का प्रयास कर रही इस महिला को इमीग्रेशन क्लीयरेंस के दौरान पकड़ा गया। इसकी पहचान शालीका वाधवा के रूप में की गई है जो पंजाब की मेन बाजार अबोहर फाजिल्का की निवासी है। इसकी पहचान हरकेश चंदर की बेटी के रूप में हुई है। महिला के ऊपर चंडीगढ़ थाना में 6 दिसंबर 23 को कांड संख्या 127/ 2023 दर्ज है। इस मामले में इसको इमीग्रेशन द्वारा गिरफ्तार किया गया है।


महिला के ऊपर 420,506/120ब आईपीसी की धारा के अंतर्गत केस दर्ज है। हरैया थाना अध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद पता चला है कि पंजाबी महिला के ऊपर इसके अलावा कई अन्य ठगी के कांड पंजाब में अलग-अलग स्थान में दर्ज है। यह महिला पुलिस की आंखों में धूल झोंककर एक से बढ़कर एक ठगी का कार्य करती रही, लेकिन अब यह पुलिस से ज्यादा दिनों तक बचने वाली नहीं थी। इसलिए नेपाल भागने की फिराक में लगी थी।


वैसे पंजाब पुलिस को भी इसके नेपाल भाग जाने का अंदेशा बना हुआ था। पंजाब पुलिस के द्वारा इसी वजह से पहले पहले से ही इमिग्रेशन विभाग को नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी गयी थी। थाना अध्यक्ष अंजन कुमार ने उक्त महिला से पूछताछ कर इसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। न्यायालय में अनुरोध कर पंजाब पुलिस उसे अपने साथ पंजाब ले जा सकती है।