ब्रेकिंग
अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

लग्जरी कार से 'कॉरेक्स' कफ सीरप की बड़ी खेप बरामद, तस्कर भी गिरफ्तार

SAHARSA: सहरसा में उत्पाद विभाग ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। लगातार जिले के अलग-अलग इलाके में नशे की अवैध तस्करी से जुड़े लोगों एवं नशेड़ियों के विरुद्ध कार्रव

लग्जरी कार से 'कॉरेक्स' कफ सीरप की बड़ी खेप बरामद, तस्कर भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में उत्पाद विभाग ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। लगातार जिले के अलग-अलग इलाके में नशे की अवैध तस्करी से जुड़े लोगों एवं नशेड़ियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र का है जहां उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक लग्जरी कार को जब्त किया जिसमें से भारी मात्रा में कॉरेक्स कप सीरप बरामद किया गया है। वहीं मौके से एक तस्कर को लग्जरी कार के साथ गिरफ्तार किया गया है।


दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि नशे के तस्करों द्वारा कॉरेक्स की बड़ी खेप सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती ईलाके में लायी गयी है। मिली सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने इलाके में छापेमारी कर सफलता हासिल की। कार से बरामद कॉरेक्स कफ सीरप की गिनती की जा रही है। वही गिरफ्तार तस्कर की भी पहचान की जा रही है। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि आखिर इतनी भारी मात्रा में कॉरेक्स सीरप कहां से लाया गया है और इसे कहां ले जाना था। 


बता दें कि इस कफ सीरप का इस्तेमाल लोग नशे के रूप में करते हैं। यह शराब से भी अधिक जानलेवा है। कॉरेक्स को मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम की धारा 22 के तहत खुलेआम बिक्री से प्रतिबंधित किया गया है। फार्मा कंपनी फाइजर ने देश में 'कॉरेक्स' कफ सीरप के प्रोडक्शन और सेल्स पर रोक लगा रखा है बावजूद इसके बिहार में कॉरेक्स कफ सीरप की तस्करी जारी है। सहरसा में उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में कॉरेक्स कफ सीरप को एक कार से बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता