ब्रेकिंग
ASI की फायरिंग से मचा हड़कंप: गोलीबारी में एक की मौत, तीन गंभीर घायल; जानिए क्या है विवाद?✦छठ-दिवाली पर घर लौटना हुआ आसान... कल से इस रूट पर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦ASI की फायरिंग से मचा हड़कंप: गोलीबारी में एक की मौत, तीन गंभीर घायल; जानिए क्या है विवाद?✦छठ-दिवाली पर घर लौटना हुआ आसान... कल से इस रूट पर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या

लावारिस हालत में मिले ट्रक से 148 कार्टन शराब बरामद, पुलिस को देख ट्रक का ड्राइवर हुआ फरार

PATNA CITY: बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके आज भी शराब की खेप पकड़ी जा रही है। पिछले दिनों भी नालंदा, सीवान, औरंगाबाद, नवादा और पटना सिटी से भारी

लावारिस हालत में मिले ट्रक से 148 कार्टन शराब बरामद, पुलिस को देख ट्रक का ड्राइवर हुआ फरार
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA CITY: बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके आज भी शराब की खेप पकड़ी जा रही है। पिछले दिनों भी नालंदा, सीवान, औरंगाबाद, नवादा और पटना सिटी से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया था। वही आज भी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गयी है। पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में आज 148 कार्टन विदेशी शराब पुलिस ने जब्त किया है। जिसकी कीमत 14 लाख रुपये आंकी जा रही है। 



बिहार में शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू कराने को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। ताजा मामला पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर के गेट नंबर-3 का है जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लावारिस हालत में खड़ी एक ट्रक को जब्त किया जिसमें रखे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया। 148 कार्टन जब्त किया शराब हरियाणा निर्मित है जिसकी कीमत 14 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने बताया कि ट्रक की जब्ती के दौरान ड्राइवर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 



रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता