ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

मुठभेड़ के बाद 50 हजार का इनामी कुख्यात बौधु यादव गिरफ्तार, कई मर्डर का है आरोपी

NALANDA : नालंदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार के इनामी कुख्यात बालू माफिया को गिरफ्तार कर लिया. कुख्यात बौधु यादव पर हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं.बताया जा रहा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

NALANDA : नालंदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार के इनामी कुख्यात बालू माफिया को गिरफ्तार कर लिया. कुख्यात बौधु यादव पर हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं.

बताया जा रहा है कि एसपी निलेश कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम मंगलवार को अस्थावां थाना अंतर्गत ब्लॉक परिसर स्थित खंडहरनुमा मकान में कार्रवाई कर कुख्यात को पकड़ा है.  गिरफ्तार कुख्यात मानपुर थाना क्षेत्र के गोंगरीपर निवासी बिरजे यादव का पुत्र बौधु यादव हैॅ. जिस पर मानपुर थाना में 9 से अधिक हत्या, लूट रंगदारी और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है. यह करीब 11 सालों से फरार चल रहा था. छापेमारी सदर डीएसपी इमरान परवेज के नेतृत्व में की गई, जिसमें डीआईयू प्रभारी, मुश्ताक अहमद, अस्थावां थानाध्यक्ष संतोष कुमार समेत अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे. अपराधी के पास से 1 देसी पिस्टल, 2 कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है.

एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात बौधु यादव अस्थावां के एक खंडहरनुमा मकान में छिपा है. जिसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. पुलिस ने जब मकान की घेराबंदी की तो कुख्यात फायरिंग करने लगा. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जान पर खेलकर कुख्यात को गिरफ्तार कर लिया.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता