ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

किशनगंज में बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ की हेरोइन के साथ महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज पुलिस और STF ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन के पास महिला सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार कर 1KG हेरोइन बरामद किया है। जब्त हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये है।

BIHAR
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ: किशनगंज पुलिस और एसटीएफ ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। रेलवे स्टेशन के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक किलो हेरोइन बरामद किया गया है। जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करीब एक करोड़ रूपये बतायी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में बलिराम चौरसिया और ललिता देवी शामिल हैं।


 बलिराम उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के शिवरामपुर का रहने वाला है जबकि ललिता देवी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की निवासी है। एसपी सागर कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद एसडीपीओ वन गौतम कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने शहर में निगरानी बढ़ाई। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी रेलवे स्टेशन के पास मौजूद हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया।


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हेरोइन मध्य प्रदेश के रतलाम से मणिपुर ले जाई जा रही थी। किसी ने उन्हें यह काम सौंपा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी सागर कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई से तस्करी पर रोक की उम्मीद है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।