ब्रेकिंग
नरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमामूली विवाद में खौफनाक वारदात, खाने में मिट्टी लगने के विवाद में देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग; इलाके में सनसनी3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने बिहार से पहुंच गई उत्तर प्रदेशडस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांग'दारू' वाले डिपार्टमेंट में कितने दागी ? विजिलेंस लिस्ट से बेनकाब हुए मद्य निषेध के अफसर, ट्रैप-डीए केस में 'चार्जशीटेड' फिर भी महत्वपूर्ण पोस्ट, भ्रष्टाचार के आरोपी अफसरों की 'मौज...नरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमामूली विवाद में खौफनाक वारदात, खाने में मिट्टी लगने के विवाद में देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग; इलाके में सनसनी3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने बिहार से पहुंच गई उत्तर प्रदेशडस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांग'दारू' वाले डिपार्टमेंट में कितने दागी ? विजिलेंस लिस्ट से बेनकाब हुए मद्य निषेध के अफसर, ट्रैप-डीए केस में 'चार्जशीटेड' फिर भी महत्वपूर्ण पोस्ट, भ्रष्टाचार के आरोपी अफसरों की 'मौज...

Bihar Crime News: सीएम नीतीश के दौरे के बीच कटिहार में अपराधियों का तांडव, प्रॉपर्टी डीलर को सरेआम गोलियों से भूना

Bihar Crime News: कटिहार में अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कटिहार दौरे के दौरान दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

Bihar Crime News
कटिहार में बेखौफ हुए बदमाश
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड के दौरे पर थे, वहीं दूसरी ओर शहर में अपराधियों ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दलन चौक स्थित आईपीजी मॉल के समीप घटी, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।


मृतक की पहचान सहायक थाना क्षेत्र के मैथिली टोला निवासी अमरजीत कुमार उर्फ अमरेश चौधरी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अमरेश अपने कुछ दोस्तों के साथ नहर किनारे पुल के पास बैठा हुआ था, तभी दो बाइक सवार अज्ञात अपराधी वहां पहुँचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।


गोली लगते ही अमरेश ज़मीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, हालांकि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। 


मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस वारदात ने एक बार फिर कटिहार में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब मुख्यमंत्री खुद जिले में मौजूद हों और उसी समय अपराधी खुलेआम हत्या जैसी वारदात को अंजाम दें, तो यह साफ दर्शाता है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता