ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

शराब के नशे में पुलिसवाले ने किया जमकर ड्रामा, सीनियर अफसरों को कहा- कौन मेरा क्या बिगाड़ लेगा

KATIHAR : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी के बावजूद भी धड़ल्ले से शराब की बिक्री को रही है. जिनके कंधे पर शराबबंदी कानून को लागू करने की जिम्मेदारी, वही लोगशायब के नशे में कान

शराब के नशे में पुलिसवाले ने किया जमकर ड्रामा, सीनियर अफसरों को कहा- कौन मेरा क्या बिगाड़ लेगा
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR :  बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी के बावजूद भी धड़ल्ले से शराब की बिक्री को रही है. जिनके कंधे पर शराबबंदी कानून को लागू करने की जिम्मेदारी, वही लोगशायब के नशे में कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. ताजा मामला बिहार के कटिहार जिले का है, जहां शराब के नशे में एक पुलिसकर्मी ने जमकर हंगामा किया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.


मामला कटिहार जीआरपी में तैनात एक सिपाही से जुड़ा है, जिसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी हंगामा करता हुआ दिखाई दे रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जीआरपी चौक के पास आरपीएफ और जीआरपी ऑफिस होने के बावजूद सिपाही पर कोई कार्रवाई अब तक नहीं हो पाई है.


वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कटिहार जंक्शन के पास जीआरपी के पास का है. वीडियो में एक कांस्टेबल ने शराब के नशे में जमकर हंगामा करता हुआ दिख रहा है. शराब के नशे में पुलिसकर्मी अपने सिंयार अफसरों को भी बुरा-भला कहता हुआ दिख रहा है. नशे की हालत में वह अपने वरीय पदाधिकारी पर वेतन रोकने का आरोप लगा रहा है. नशे में धुत वह कह रहा है कि 'मैं दिल का बड़ा अफसर हूं, भले दो महीने से वेतन नहीं मिला है.'


बिहार में शराबबंदी है, इस सवाल पर वह कहता है कि 'मैं खुद जीएम और डीआरएम हूं तो फिर मेरा कौन क्या बिगाड़ लेगा.' वह कहता है कि 'जब वह किशनगंज थाने में था, तो अधिकारियों ने उसका वेतन रोक दिया.' 

टैग्स