ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार में ठगी के बड़े गिरोह का खुलासा: चार करोड़ कैश के साथ शातिर ठग अरेस्ट, किसानों और छोटे कारोबारियों को ऐसे लगाते थे चूना

KATIHAR: कटिहार पुलिस ने ठगी के बड़े गिरोह का खुलासा किया है। हजारों किसानों और छोटे कारोबारियों को चूना लगाने वाले गिरोह के शातिर सदस्य के पास से पुलिस ने करीब चार करोड़ रुपए

बिहार में ठगी के बड़े गिरोह का खुलासा: चार करोड़ कैश के साथ शातिर ठग अरेस्ट, किसानों और छोटे कारोबारियों को ऐसे लगाते थे चूना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार पुलिस ने ठगी के बड़े गिरोह का खुलासा किया है। हजारों किसानों और छोटे कारोबारियों को चूना लगाने वाले गिरोह के शातिर सदस्य के पास से पुलिस ने करीब चार करोड़ रुपए कैश जब्त किए हैं। इतनी बड़ी राशि को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, सीमांचल का इलाका मक्का उत्पादन के लिए भी मशहूर है। शातिर ठग किसानों और छोटे कारोबारियों को मक्का की अच्छी कीमत दिलाने के नाम पर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस की मानें तो कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया के करीब दो हजार मक्का किसानों और मक्का के छोटे व्यापारियों को गिरोह के लोग ठगी का शिकार बना रहे थे।


पूरे मामले पर कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस गैंग को पकड़ने के लिए कटिहार पुलिस पिछले डेढ़ महीने से काम कर रही थी। पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी गौतम कुमार को पोठिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 3 करोड़ 77 लाख 94 हजार 450 रुपए कैश और अलग-अलग बैंक खातों के 31 लाख रुपए को भी होल्ड किया है।


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार शातिर के खिलाफ दूसरे जिलों में भी ठगी और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले को देख रही है। ठगी के शिकार मक्का व्यापारियों ने बताया है कि शातिर गौतम कुमार मक्का का अधिक दाम दिलाने का झांसा देकर उन्हें ठगी का शिकार बनाया था। इसकी गिरफ्तारी से सीमानंचल के मक्का किसानों और मक्का व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल पुलिस ठगी के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।