ब्रेकिंग
तीसरी सोमवारी के दिन बड़ा हादसा, कटिहार में 3 और बख्तियापुर में 4 लोगों की नदी में डूबने से मौत पुलिस की कार्यशैली पर सवाल: छपरा में शराब की सूचना देने पहुंचे युवक के साथ थाने में बदसलूकी, पुलिस कर्मियों पर धक्का देने और गाली-गलौज करने का आरोपबिहार में तेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन डाक बम सेवकों की दर्दनाक मौतकमला नदी में नहाने गए पांच बच्चों में तीन की डूबने से मौत, सोमवारी पर हादसे से गांव में कोहरामलखीसराय हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- प्रशासनिक कुव्यवस्था का नतीजातीसरी सोमवारी के दिन बड़ा हादसा, कटिहार में 3 और बख्तियापुर में 4 लोगों की नदी में डूबने से मौत पुलिस की कार्यशैली पर सवाल: छपरा में शराब की सूचना देने पहुंचे युवक के साथ थाने में बदसलूकी, पुलिस कर्मियों पर धक्का देने और गाली-गलौज करने का आरोपबिहार में तेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन डाक बम सेवकों की दर्दनाक मौतकमला नदी में नहाने गए पांच बच्चों में तीन की डूबने से मौत, सोमवारी पर हादसे से गांव में कोहरामलखीसराय हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- प्रशासनिक कुव्यवस्था का नतीजा

कटिहार में NIA की दबिश, PFI टेरर मॉड्यूल मामले में शख्स को दबोचा

KATIHAR: बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां एनआईए की टीम ने फुलवारी शरीफ पीएफआई टेरर मॉड्यूल मामले में दबिश दी है। एनआईए की टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुंगरा फाटक मोहल्ले से एक

कटिहार में NIA की दबिश, PFI टेरर मॉड्यूल मामले में शख्स को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां एनआईए की टीम ने फुलवारी शरीफ पीएफआई टेरर मॉड्यूल मामले में दबिश दी है। एनआईए की टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुंगरा फाटक मोहल्ले से एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है।


बताया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया युवक ट्यूशन पढ़ाने का काम करता है, जिसका लींक PFI के फुलवारी शरीफ टेरर मॉडल से होने की चर्चा है। फिलहाल एनआईए की टीम युवक को हिरासत में लेकर महिला थाना में पूछताछ कर रही है। आधिकारिक रूप से इस पर कोई कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है लेकिन एनआईए के रेड के बाद एक बार फिर पूरे इलाके में सनसनी मचा हुआ है।


इससे पहले एनआईए की टीम ने पीएफआई के टेरर मॉड्यूल केस में मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई की थी। एनआईए की टीम ने जिला पुलिस की मदद से पूर्वी चंपारण के चकिया में छापेमारी कर PFI से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से हथियार भी एनआईए ने जब्त किया था। एनआईए ने मो. शाहिद और मो. कैश को गिरफ्तार किया था। दोनों कपड़ा और बालू-गिट्टी के कारोबार की आड़ में PFI की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।


कटिहार में NIA की दबिश, PFI टेरर मॉड्यूल मामले में शख्स को दबोचा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता