ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

कमरे में नए आशिक के साथ पकड़ी गई पत्नी, पहले कर चुकी है 5-5 शादी

NAWADA : एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल नवादा में एक महिला अपने नए आशिक के साथ कमरे में पकड़ी गई है. ताज्जुब की बात तो ये है कि इस महिला की पहले से

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

NAWADA : एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल नवादा में एक महिला अपने नए आशिक के साथ कमरे में पकड़ी गई है. ताज्जुब की बात तो ये है कि इस महिला की पहले से 5 शादियां हो चुकी हैं. इसके बावजूद भी इस महिला का अपने नए प्रेमी के साथ चक्कर चल रहा था. आशिक के साथ पकड़े जाने के बाद इस महिला की काफी फजीहत हो रही है.


मामला बिहार के नवादा जिले का है. जहां सिरदला थाना इलाके के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है. 35 साल की एक महिला अपने आशिक के साथ पकड़ी गई है. महिला के कथित प्रेमी को पकड़कर पहले तो बुरी तरह से पिटाई की गई. फिर बाद में सिर मुंडवा कर पूरे गांव में घंटों घुमाया गया.


ग्रामीणों ने बताया कि महिला पहले से शादीशुदा है. उसने 5 लोगों से शादी रचाई है. जानकारी के मुताबिक कथित प्रेमी दो दिनों से महिला के साथ उसके घर पर रह रहा था. इस बात की भनक महिला के पूर्व पतियों को मिली तो उन्होंने साजिश रची और महिला के कथित प्रेमी के घर पर होने की खबर गांव में फैलाकर लोगों का हुजुम जुटाया. महिला के घर के एक कमरे से दोनों को बाहर निकाला और सबके सामने पिटाई की. उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जूते- चप्पलों से बेरहमी से पीटा. जब पतियों का मन नहीं भरा तो तुगलकी फरमान जारी कर दोनों का सिर मुंडवाया और सरेआम गांव में घुमाया.


रजौली एसडीपीओ संजय कुमार घटना की जानकारी उन्हें नहीं मिली है. इस बारे में कोई शिकायत भी सिरदला थाने में दर्ज नहीं करायी गयी है. सिरदला थानाध्यक्ष को घटना का ब्योरा लेने के लिए कहा गया है. घटना सत्यापित होने पर कार्रवाई की जाएगी. उधर, सिरदला थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि घटना की जानकारी ली जा रही है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें