ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

कोर्ट के आदेश की अनदेखी करना भभुआ SP को पड़ गया भारी, 5 हजार रूपये का लगाया गया जुर्माना

KAIMUR: कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करना भभुआ एसपी को भारी पड़ गया। कोर्ट ने एसपी पर 5 हजार का जुर्माना लगाया है जो उनके वेतन से काटा जाएगा। अपर जिला जज रजनी कुमारी ने यह आदेश

कोर्ट के आदेश की अनदेखी करना भभुआ SP को पड़ गया भारी, 5 हजार रूपये का लगाया गया जुर्माना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करना भभुआ एसपी को भारी पड़ गया। कोर्ट ने एसपी पर 5 हजार का जुर्माना लगाया है जो उनके वेतन से काटा जाएगा। अपर जिला जज रजनी कुमारी ने यह आदेश दिया। इसे लेकर जिले के डीएम को भी पत्र भेजा गया है। कहा गया है कि हर्जाने की राशि एसपी के वेतन से कटौती कर जिला विधिक सेवा प्राधिकार में जमा कराया जाए। 


बता दें कि भभुआ थाना क्षेत्र के पलका गांव की नेहा खातून उर्फ प्रियंका की गिरफ्तारी को लेकर 28 नवंबर 2023 को गैरजमानती वारंट जारी किया था। आदेश का अनुपालन नहीं होने पर कोर्ट ने 10 जून 2024 को संबंधित थानेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। लेकिन इसके बावजूद आदेश का अनुपालन नहीं किया गया तब कोर्ट ने 18 जुलाई  को भभुआ एसपी को थानेदार का वेतन बंद करने का आदेश दिया। 


वही शाहाबाद के डीआईजी को भी पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया गया लेकिन ना तो आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया और ना ही कोर्ट के नोटिस का ही जवाब दिया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने भभुआ के एसपी पर 5 हजार रूपये का आर्थिक जुर्माना लगाया है। अब यह रकम एसपी के वेतन से काटा जाएगा और जिसे जिला विधिक सेवा प्राधिकार में जमा कराया जाएगा। 






टैग्स