ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

झारखंड: माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड का खुलासा, 15 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या

RANCHI: बीते 26 जुलाई को नगड़ी थाना क्षेत्र में माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या कर दी गई थी। भाकपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इस हत्याकांड

झारखंड: माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड का खुलासा, 15 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या
Mukesh Srivastava
3 मिनट

RANCHI: बीते 26 जुलाई को नगड़ी थाना क्षेत्र में माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या कर दी गई थी। भाकपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इस हत्याकांड को चुनौती के रूप में लिया और आखिरकार हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत तीन बदमाशों को धर दबोचा। हत्याकांड में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


रांची एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि सुभाष मुंडा की हत्या119 डिसमिल जमीन को लेकर कराई गई थी। छोटू खलखो ने 15 लाख रुपये की सुपारी देकर 26 जुलाई को नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली चौक के पास सुभाष मुंडा की हत्या करा दी थी। छोटू खलखो की नजर रिंग रोड में कंचन पेट्रोल पंप के पास 119 डिसमिल जमीन पर थी। छोटू खलखो ने फर्जी कागजात बनाकर जमीन को अपने एक करीबी के नाम करा दिया था और जमीन को बेचने की फिराक में था लेकिन सुभाष मुंडा किसी भी हाल में जमीन नहीं बेचने दे रहे थे।


जमीन बेचने में रोड़ा बन रहे सुभाष रास्ते से हटाने के लिए छोटू खलखो ने साजिश रच दी। छोटू खलखो ने सुभाष मुंडा के सबसे करीबी व्यक्ति विनोद कुमार को अपने साथ मिला लिया और विनोद कुमार के सहयोगियों के साथ मिलकर सुभाष मुंडा की हत्या की योजना बनाई। छोटू खलखो ने अपने सहयोगी  के माध्यम से सूपारी किलर बबलू पासवान उर्फ नागेश्वर से संपर्क साधा। 15 लाख कैश और 10 डिसमिल जमीन देने की शर्त पर हत्या का सौदा तय हो गया।


योजना के तहत 26 जुलाई को नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली चौक के पास सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्यकांड को चुनौती के रूप में लेते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल देसी पिस्टल, राइफल, रिवाल्वर, शॉटगन और एक लग्जरी गाड़ी को बरामद किया है।