ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी

झारखंड शराब घोटाला: ED ने 20 लोगों को समन भेजा, पूछताछ के लिए इस दिन दफ्तर बुलाया

RANCHI: झारखंड के हुए शराब घोटाला मामले में ईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। ईडी ने शराब घोटाले के किंगपिन योगेंद्र तिवारी से जुड़े 20 लोगों को समन भेजकर पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी

झारखंड शराब घोटाला: ED ने 20 लोगों को समन भेजा, पूछताछ के लिए इस दिन दफ्तर बुलाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के हुए शराब घोटाला मामले में ईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। ईडी ने शराब घोटाले के किंगपिन योगेंद्र तिवारी से जुड़े 20 लोगों को समन भेजकर पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी दफ्तर बुलाया है। आगामी 18 नवंबर को ईडी सभी 20 लोगों से बारी-बारी से पूछताछ करेगी।


दरअसल, झारखंड में शराब घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को बीते 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। इससे पहले बीते 23 अगस्त को ईडी ने योगेंद्र तिवारी और उसके सहयोगियों के 32 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की थी। झारखंड में 2021 में लागू थोक शराब नीति मामले में दर्ज ECIR के आधार पर ईडी ने योगेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया था।


अब ईडी ने योगेंद्र तिवारी से जुड़े 20 लोगों को आगामी 18 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। जिन लोगों के जमीन और बालू कारोबार में योगेंद्र तिवारी के साझेदार के तौर पर नाम आए हैं। उन सभी को ईडी ने समन किया है। जांच के दौरान ईडी को जानकारी मिली है कि योगेंद्र तिवारी ने बालू, जमीन, कोयला तस्करी से अर्जित अवैध कमाई का निवेश भी शराब कारोबार में किया था।