ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

झारखंड से बड़ी खबर: राजधानी रांची में तीन लोगों की हत्या से हड़कंप, खूनी संघर्ष में गई जान

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। मृतकों में दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं। सूअर चराने को लेकर दो परिवारों के बीच हु

झारखंड से बड़ी खबर: राजधानी रांची में तीन लोगों की हत्या से हड़कंप, खूनी संघर्ष में गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। मृतकों में दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं। सूअर चराने को लेकर दो परिवारों के बीच हुए विवाद के बाद हुए खूनी संघर्ष में तीनों को पीट पाटकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना ओरमांझी के मांझी टोला गांव की है।


मृतकों की पहचान 42 वर्षीय जनेश्वर बेड़िया, 39 वर्षीय सरिता देवी और 25 वर्षीय संजू देवी के रूप में हुई है। एक साथ तीन लोगों की हत्या से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि जनेश्वर बेदिया के खेत में लगे फसल को उसके गोतिया के सूअरों ने बर्बाद कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे से मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है।