ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

झारखंड: SBI के CSP केंद्र में दिनदहाड़े डकैती से हड़कंप, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

DHANBAD: बड़ी खबर झारखंड के धनबाद से आ रही है, जहां दिनदहाड़े एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग भी

झारखंड: SBI के CSP केंद्र में दिनदहाड़े डकैती से हड़कंप, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DHANBAD: बड़ी खबर झारखंड के धनबाद से आ रही है, जहां दिनदहाड़े एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग भी की है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना कतरास थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एसबीआई के सीएसपी केंद्र की है।


दरअसल, हर दिन कि तरह ग्राहक सेवा केन्द्र में ग्राहकों की भीड़ लगी थी, तभी बदमाश वहां पहुंचे और सीएसपी में मौजूद कर्मियों और ग्राहकों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इस दौरान बदमाशों ने केंद्र में रखे 35 हजार रूपए लूट लिए और वहां से फरार हो गए। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग भी की हालांकि गनीमत की बात रही कि किसी को गोली नहीं लगी।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सीएसपी केंद्र द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची कतरास पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटनास्थल पर एसबीआई के अधिकारी भी पहुंचे हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं।