ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

झारखंड: पुलिस के हत्थे चढ़ा हार्डकोर नक्सली, PLFI के एरिया कमांडर लंबू का है करीबी

KHUNTI: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अबतक कई नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। इसी

झारखंड: पुलिस के हत्थे चढ़ा हार्डकोर नक्सली, PLFI के एरिया कमांडर लंबू का है करीबी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHUNTI: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अबतक कई नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। इसी कड़ी में खूटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर के करीबी नक्सली को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, खूंटी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के एरिया कमांडर टीरा बोदरा का करीबी दसाय पूर्ति उर्फ गेड़े मुरहू थाना क्षेत्र में आया हुआ है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मुरहू थाना क्षेत्र के एतरे टोला पहुंची और छापेमारी कर दसाय पूर्ति उर्फ गेड़े को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि दसाय पूर्ति PLFI के एरिया कमांडर टीरा बोदरा उर्फ लंबू का दाहिना हाथ माना जाता है।


पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के पास से एक कट्टा, 6 गोली, वॉकीटॉकी समेत अन्य सामानों को बरामद किया हैं। छापेमारी के दौरान टीरा बोदरा उर्फ लंबू पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग निकला। खूंटी एसपी अमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कई कांडों में शामिल था और  पीएलएफआई का विस्तार कर रहा था।