ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

झारखंड: सनकी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, हत्या के बाद खुद भी की जान देने की कोशिश

DUMKA: खबर झारखंड के दुमका से आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने भी जान देने की कोशिश की और खुद को चाकू मारकर गंभीर

झारखंड: सनकी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, हत्या के बाद खुद भी की जान देने की कोशिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DUMKA: खबर झारखंड के दुमका से आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने भी जान देने की कोशिश की और खुद को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र के विराजपुर गांव की है।


मृतक महिला की पहचान विराजपुर गांव निवासी जयकांत दास की पत्नी लीला देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विराजपुर गांव निवासी जयकांत दास के बेटे ने कुछ दिन पहले ही मोबाइल खरीदा था। बाद में मोबाइल घर से ही कहीं लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब मोबाइल का कहीं पता नहीं चला तो जयकांत की पत्नी मोबाइल का पता लगाने के लिए ओझा के पास चली गई। 


यह बाद लीला के पति जयकांत को नागवार गुजरी और शनिवार की रात दोनों पति-पत्नी के बीच भारी विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी जयकांत ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और बाद में अपनी भी जान देने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।