ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

झारखंड में प्रेमी जोड़े से हैवानियत! आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर कहर बनकर टूटे लोग, सिर मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया

SHAHIBGANJ: खबर झारखंड के साहिबगंज से आ रही है, जहां एक युवक और युवती के साथ हैवानित हुई है। यहां एक प्रेमी युगल के अपत्तिजनक हालत में मिलने के बाद ग्रामीणों का कहर उनके ऊपर टूट पड

झारखंड में प्रेमी जोड़े से हैवानियत! आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर कहर बनकर टूटे लोग, सिर मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHAHIBGANJ: खबर झारखंड के साहिबगंज से आ रही है, जहां एक युवक और युवती के साथ हैवानित हुई है। यहां एक प्रेमी युगल के अपत्तिजनक हालत में मिलने के बाद ग्रामीणों का कहर उनके ऊपर टूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने पहले दोनों की जमकर पिटाई कर दी और बाद में सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहना उन्हें पूरे गांव में घुमाया। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना बरहटे थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। दोनों युवक युवती को लोगों ने रातभर खंभे से बांधकर उन्हें बंधक बनाए रखा। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की और सिर मुंडवाकर जूते की माला पहना अर्धनग्न हालत में पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने जोहन मालतो को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही साथ युवती से हैवानियत के मामले में पुलिस ने राम पहाड़िया, डुमरी बीमा पहाड़िया, गुईया पहाड़िया, रामा पहाड़िया, ववीया पहाड़िया, गुईया पहाड़िया, मारकुश पहाड़ियां और कुदरुम पहाड़िया को गिरफ्तार किया है। सभी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।