ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

झारखंड में नक्सलियों का भारी उत्पात: कई गाड़ियों को आग के हवाले किया, निर्माण एजेंसी के कर्मियों से की मारपीट

PALAMU: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच नक्सली अपनी मौजूदगी का एहसास पुलिस और सरकार को करा रहे हैं। बुधवार की रात नक्सलियों ने पलामू में जमकर उत्पात मच

झारखंड में नक्सलियों का भारी उत्पात: कई गाड़ियों को आग के हवाले किया, निर्माण एजेंसी के कर्मियों से की मारपीट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PALAMU: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच नक्सली अपनी मौजूदगी का एहसास पुलिस और सरकार को करा रहे हैं। बुधवार की रात नक्सलियों ने पलामू में जमकर उत्पात मचाया और सड़क निर्माण कार्य में लगी एजेंसी के 7 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान नक्सलियों ने निर्माण एजेंसी के कर्मियों के साथ मारपीट भी की। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना हुसैनाबाद और छतरपुर के सीमावर्ती क्षेत्र हरदिया घाटी की है।


बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात नक्सलियों का दस्ता अचानक पोड़दाहा के हरदिया घाटी में पहुंच गया। वहां पहुंचते ही नक्सलियों ने निर्माण कंपनी के मुंशी के बारे में वहां मौजूद मजदूरों से पूछताछ की। जब जवाब नहीं मिला क नक्सलियों ने मजदूरों के साथ मारपीट शुरू कर दिया और एक के बाद एक सात वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर, रोडरोलर समेत अन्य वाहन धू धूकर जल गए। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगलों की तरफ भाग निकले।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि सड़क निर्माण कंपनी से लेवी की मांग को लेकर नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। भाकपा माओवादी संगठन के नीतीश जी के दस्ता द्वारा इस वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस इलाके में घेराबंदी कर नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रही है। बता दें कि यह क्षेत्र पहले से ही माओवादियों का गढ़ रहा है। करीब 14 साल पहले इसी सड़क पर नक्सलियों ने लैंड माइंस विस्फोट कर 9 पुलिस जवानों को मौत के घाट उतार दिया था।