ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

झारखंड में महिला के साथ हैवानियत! तीन सरकारी अधिकारियों ने किया गैंगरेप, दुकान दिलाने के नाम पर कई बार बनाया हवस का शिकार

CHATRA: झारखंड में दुकान आवंटन करने के नाम पर तीन सरकारी अधिकारियों ने एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है। तीनों ने महिला को दुकान दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला की

झारखंड में महिला के साथ हैवानियत! तीन सरकारी अधिकारियों ने किया गैंगरेप, दुकान दिलाने के नाम पर कई बार बनाया हवस का शिकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHATRA: झारखंड में दुकान आवंटन करने के नाम पर तीन सरकारी अधिकारियों ने एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है। तीनों ने महिला को दुकान दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिमरिया थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, जिला परिषद का नाजिर मो. मेराज, कर्मी सौरभ कुमार और मयूरहंड प्रखंड कार्यालय के नाजिर निरंजन पांडेय ने सिमरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला को जिला परिषद की दुकान का आवंटन कराने का झांसा दिया। दुकान की लालच में महिला ने तीनों से मेलजोल बढ़ाया और दुकान के सिलसिले में उनसे मिलती रही। इसी बीच तीनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। दुकान तो नहीं मिली लेकर तीनों ने इस दौरान महिला के साथ कई बार रेप किया।


महिला द्वारा तीनों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने जांच की तो मामले को सही पाया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। तीनों सरकारी कर्मियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।