ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

झारखंड में प्रिंसिपल की हैवानियत: लाइन में लगा 50 छोटे-छोटे बच्चों पर बरसाई छड़ी, स्कूल छोड़ कलश यात्रा में जाने पर दी तालिबानी सजा

PALAMU: खबर झारखंड के पलामू से आ रही है, जहां एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल की हैवानियत सामने आई है। आरोपी प्रिंसिपल ने प्राइमरी क्लास के करीब 50 बच्चो को लाइन में खड़ा कर उनके ऊपर ता

झारखंड में प्रिंसिपल की हैवानियत: लाइन में लगा 50 छोटे-छोटे बच्चों पर बरसाई छड़ी, स्कूल छोड़ कलश यात्रा में जाने पर दी तालिबानी सजा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PALAMU: खबर झारखंड के पलामू से आ रही है, जहां एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल की हैवानियत सामने आई है। आरोपी प्रिंसिपल ने प्राइमरी क्लास के करीब 50 बच्चो को लाइन में खड़ा कर उनके ऊपर ताबड़तोड़ छड़ी बरसाई। पिटाई के कारण बच्चों की पीठ पर छड़ी के गहरे निशान उभर आए। बच्चों के माता-पिता ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने से की है। घटना मेदिनीनगर सदर ब्लॉक के लहलहे पंचायत के बारी मोड स्थित भोगू गांवकी है।


दरअसल, सावन की अंतिम सोमवारी के दिन गांव में कलश यात्रा निकाली गई थी। इस कलश यात्रा में शामिल होने के कारण करीब 50 बच्चे स्कूल नहीं गए थे। मंगलवार को जैसे ही बच्चे स्कूल पहुंचे प्रिंसिपल का कहर उनके ऊपर टूट पड़ा। प्रिंसिपल ने सभी बच्चों को लाइन में खड़ा किया और उनके ऊपर ताबड़तोड़ छड़ी बरसाने लगा। पिटाई के कारण कई बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। 


इस दौरान आरोपी प्रिंसिपल ने बच्चों को चेतावनी दी कि अगर ये बात उन्होंने अपने माता-पिता से की तो उसका अंजाम बुरा होगा। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे जब घर पहुंचे तो उनकी हालत देखकर परिजनों जब पूछताछ की तो बच्चों ने उन्हें सारी बात बता दी। प्रिंसिपल की हैवानियत देख बच्चों के परिजन आक्रोशित हो गए और सतबरवा थाने पहुंचकर आरोपी प्रिंसिपल चंदन कुमार शर्मा की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी शिक्षक को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई।