ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

झारखंड: मुठभेड़ में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार, जगुआर के दो जवान हुए थे शहीद

CHAIBASA: पिछले दिनों टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका गांव के पास नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की हुई मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए थे। इस मुठभेड़ में शामिल दो

झारखंड: मुठभेड़ में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार, जगुआर के दो जवान हुए थे शहीद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAIBASA: पिछले दिनों टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका गांव के पास नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की हुई मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए थे। इस मुठभेड़ में शामिल दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के सामने दोनों ने स्वीकार किया है कि इस घटना में दोनों शामिल थे। टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका गांव में छापेमारी कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, बीते 14 अगस्त को टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका गांव के पास झारखंड जगुआर, सीआपीएफ और कोबरा के द्वारा अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाते हुए उनके ऊपर फायरिंग कर दी थी। जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी नक्सलियों पर फायरिंग की थी। इस घटना में झारखंड जगुआर के एसआई अमित तिवारी और आरक्षी गौतम कुमार शहीद हो गये थे।


पुलिस को सूचना मिली थी कि इस घटना में शामिल नक्सली के टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका गांव देखे गए हैं। जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की गई। इस दौरान टीम ने दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान राजा हेम्ब्रम और पाण्डु पुर्ति के रूप में हुई है। इस वारदात में शामिल अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।