ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

दो आदिवासी लड़कियों के साथ ईंख के खेत में रेप की कोशिश, मंदिर से लौटने के दौरान बदमाशों ने दबोचा

PALAMU: झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ दुराचार के मामले लगातार सामने आ रहा है। ताजा मामला पलामू से सामने आया है, जहां पूजा करने के बाद घर लौट रही दो आदिवासी लड़कियों के साथ दुष

दो आदिवासी लड़कियों के साथ ईंख के खेत में रेप की कोशिश, मंदिर से लौटने के दौरान बदमाशों ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PALAMU: झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ दुराचार के मामले लगातार सामने आ रहा है। ताजा मामला पलामू से सामने आया है, जहां पूजा करने के बाद घर लौट रही दो आदिवासी लड़कियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई है। पीड़ित लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि बीते 18 अक्टूबर को दोनों लड़कियां नवरात्रि में गांव से कुछ दूरी पर स्थित माता के मंदिर से पूजा कर वापस घर लौट रहीं थीं, तभी सुनसान जगह पर पहले से घात लगाए तीन लड़कों ने दोनों लड़कियों को पकड़ किया और जबरन उठाकर उन्हें ईख के खेत में लेकर चले गए। ईंख के खेत में लेजाकर दोनों लड़कियों के साथ आरोपियों ने रेप की कोशिश की हालांकि इसी दौरान एक लड़की उनके चंगुल से भागकर सड़क पर पहुंच गई।


लड़की के शोर मचाने के बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों की आवाज सुनकर आरोपी दूसरी लड़की को अर्धनग्न हालत में खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। इस घटना के बाद दोनों लड़कियां घर पहुंची और परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। पीड़ित लड़कियों की शिकायत पर हुसैनाबाद थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीनों की पहचान शैलेंद्र कुमार यादव, रंजन यादव और जितेंद्र यादव के रूप में हुई है।